नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए गर्भवतियों को प्राथमिकता के साथ टीका लगवाने की सलाह दी है। नई गाइडलाइन में कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं को हालांकि कोविड संक्रमण का कोई अतिरिक्त खतरा नहीं है किन्तु हम इस बात की अनदेखी नहीं कर सकते कि कोविड संक्रमण होने पर गर्भवतियों की हालत ज्यादा खराब होने की संभावना रहती है। यहां तक कि जच्चा बच्चा को खतरा हो सकता है।












