भिलाई। एक 35 वर्षीय बैंक कर्मचारी के गले में मछली का कांटा फंस गया। काफी कोशिशों के बाद भी जब कांटा नहीं निकला तो उन्हें हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ अपूर्व वर्मा ने एंडोस्कोप की मदद से ही पहले कांटे का पता लगाया और फिर लैंरिंगोस्कोप के जरिये फोरसेप डालकर उसे बाहर खींच लिया। आश्चर्य की बात यह है कि कांटा लगभग 2 इंच का था।












