भिलाई। शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन भिलाई निगम द्वारा किया जा रहा है। स्व. सहायता समूहों ने गोधन न्याय योजना में उम्मीद से ज्यादा अच्छा कार्य किया और 338.7 क्विंटल अच्छी क्वालिटी का वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया। अच्छी गुणवत्ता के कारण पूरा का पूरा खाद बिक गया। प्रदेश में संभवतः भिलाई निगम पहली निकाय है जिसने 100 प्रतिशत बिक्री के लक्ष्य को प्राप्त किया है।












