दुर्ग। अभी टला नहीं है कोरोना का खतरा, इसलिए शासन दिए गए गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करें। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहें। उक्त बातें हाइटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल के इंटेंसिविस्ट एवं सर्जन डॉ अपूर्व वर्मा ने आज व्यक्त किये। वे इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा अपने खाताधारकों के लिए आयोजित राहत सामग्री प्रदान कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।












