भिलाई। कामकाजी माता-पिता अकसर बच्चे को डायपर पहनाकर निश्चिंत हो जाते हैं। संभवतः वे इस बात से अनजान होते हैं कि डायपर की नमी न केवल डायपर रैश का कारण बन सकते हैं बल्कि इससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और डर्मेटाइटिस का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। यह खतरा बारिश के दिनों में और बढ़ जाता है।












