भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में मच्छर के उन्मूलन की रोकथाम के लिए आक्रामक अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू लार्वा की तलाश में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक 2677 घरों की पड़ताल कर चुकी है। इन घरों में 1616 कूलर/टंकियों की जांच कर 77 को खाली कराया गया। 649 घरों में मेलाथियान का छिड़काव किया गया जबकि 21390 मीटर नालियों में मलेरिया आयल का छिड़काव किया गया। प्रतिदिन शाम को फॉगिंग की जा रही है।












