दुर्ग। डेकोपाज एक ऐसी कला है जिससे किसी भी वस्तु को खूबसूरत अंदाज दिया जा सकता है, फिर वह खाली बोतलें ही क्यों न हों। डेकोपाज आर्टिस्ट प्रज्ञा जैन का मानना है कि यदि दिव्यांगजनों को यह कला सिखा दी जाए तो उनका जीवन भी रौशन हो सकता है। पटाया, थाईलैंड में डेकोपाज क्रिएशंस को आभिजात्य वर्ग के बीच लोकप्रिय बनाने के प्रयास किये गये हैं जिसके अच्छे नतीजे आए हैं।












