खपरी (दुर्ग)। देव संस्कृति महाविद्यालय में हैंडलिंग इमोशन्स पर ई-व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में मनोविज्ञान की प्रोफेसर डॉ उषा किरण अग्रवाल उपस्थित थीं। विशेष अतिथि ज्योति शर्मा डायरेक्टर देव संस्कृति कॉलेज एवं अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. कुबेर सिंह गुरूपंच ने की।












