सांकरा (दुर्ग)। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘सहेजे प्रकृति को हर पल, तो बेहतर होगा कल’ था। शास. कमला देवी राठी पीजी महा-विद्यालय, राजनांदगांव के भूगोल विभाग के विभागाध्यछ, प्रो.कृष्ण कुमार द्विवेदी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। औद्योगिक क्रांति के साथ ही प्रकृति का दोहन होता रहा जिसके फलस्वरूप प्रकृति की व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ता रहा।












