भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा डेंटल कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप के चेयरमेन संजय रूंगटा ने वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा कि हमने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए अपने कैंपस को इकोफ्रेंडली बनाया हैं। कैंपस को प्लास्टिक मुक्त घोषित किया हैं।












