भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी के इकोक्लब पल्लवन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पल्लवन द्वारा आम, नीम, करंज और अमरुद के पौधे रोपे गए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मायो महाविद्यालय, अजमेर के छात्र रूद्रांश मिश्रा ने इस वर्ष 2000 पौधे लगाने का संकल्प लिया।












