बेमेतरा। कोरोना संक्रमण कोविड-19 के चलते वर्तमान में स्कूल पूरी तरह से बंद है लेकिन शासन स्तर पर विभिन्न माध्यमों से पढ़ाई जारी है। बच्चों की पढाई जारी रखने के लिए सरकार ने कई योजनाएं भी लागू किये है। जैसे-पढ़ई तुंहर दुआर, मोहल्ला क्लास, बुल्टू के बोल, मिस्ड काल गुरूजी इत्यादि। इसी क्रम मे जिला बेमेतरा के शालाओं में आमाराइट प्रायोजना की शुरूआत हो चुका है।












