बेमेतरा। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान ने सोमवार 7 जून को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले जिले के कलेक्टर शिव अनंत तायल ने नव नियुक्त कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान को कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होने सभी विभागों के अधिकारियों की औपचारिक बैठक ली। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सबसे पहले अस्पताल का निरीक्षण किया।












