बेमेतरा। बेमेतरा जिले की पहचान एक शिक्षा जिला के रूप में रही है। राजस्व जिला गठन के पूर्व बेमेतरा शिक्षा जिला के नाम से जाना जाता रहा है। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल हुई है। जिले मे नामी-गिरामी शिक्षण संस्थान विद्यमान है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम खिलोरा में जवाहर नवोदय विद्यालय भी संचालित हो रहा है। ग्राम बहेरा (कुसमी) में जवाहर नवोदय विद्यालय भवन निर्माणाधीन है।












