भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर 7 स्तिथ राजयोग भवन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया यूट्यूब चैनल ब्रह्माकुमारीज़ भिलाई पर विभिन्न योग विषयों पर वक्ताओं द्वारा क्लासेस कराया जा रहा है। मुख्यालय माउंट आबू से राजयोगिनी चक्रधारी दीदी एवं चंद्रिका दीदी, मुम्बई से योगिनी दीदी, इंदौर से हेमा बहनजी, प्रयागराज से मनोरमा दीदी, छतीसगढ़ प्रमुख रायपुर शांति सरोवर की निदेशिका कमला बहनजी द्वारा ज्ञान योग के अनमोल खजाना की धारा प्रवाहित हो रही है।












