बेमेतरा। मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले के लिए 172 करोड़ 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होने जिले के हितग्राहियों से बातचीत की। बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम झालम के जय मा सरस्वती स्वसहायता समूह की अध्यक्ष गीता वैष्णव ने मुख्यमंत्री को बताया कि समूह द्वारा साग-सब्जी का उत्पादन वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण एवं कुक्कुट पालन किया जा रहा है। इससे समूह को आय हो रही है।












