भिलाई। एमजे फार्मेसी महाविद्यालय के हर्बल गार्डन में आयुष योजना के तहत लायंस क्लब भिलाई वामा ने औषधीय पौधों का रोपण किया। इन पौधों में तुलसी, अजवाइन, लेमन ग्रास, गिलोय, एलोवेरा आदि शामिल हैं। लायंस क्लब भिलाई वामा द्वारा महाविद्यालय के हर्बल गार्डन को गोद लिया गया है। क्लब के सदस्यों ने हर्बल गार्डन के संरक्षण की जिम्मेदारी भी साझा की है।












