भिलाई। नवगठित लायंस क्लब वामा का शपथ ग्रहण समारोह गत दिवस सम्पन्न हुआ। इस क्लब का गठन लायंस क्लब पिनाकल के अधीन किया गया है। शपथ अधिकारी लायंस क्लब पिनाकल की संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सलाहकार लायन विभा भुटानी ने लायंस क्लब वामा की अध्यक्ष लायन अर्चना त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों को शपथ दिलाई।












