भिलाई। लायनेस क्लब भिलाई की नई कार्यकारिणी का मनोनयन कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया गया। लायनेस सीमा यादव को सत्र 21-22 के लिए लायनेस क्लब भिलाई की अध्यक्ष, लायनेस लता मंत्री को सचिव और लायनेस रीता कुकरानिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारी एक जुलाई से अपना कार्यकाल प्रारंभ करेंगे।












