भिलाई। श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग हुडको भिलाई में वर्ल्ड किडनी कैंसर डे 17 जून के अवसर पर वेबनार का आयोजन किया गया जिसमे मेडिकल सर्जिकल विभाग की प्राध्यापिका मिसेस शाइनी टीसेम के द्वारा बहुत ही आवश्यक एवम ज्ञानवर्धक जानकारी वेबिनार के माध्यम से दी गई। उन्होंने बताया कि किडनी कैंसर होने के मुख्य कारण हैं धूम्रपान, मोटापा, लंबे समय तक कुछ दर्द की दवाएं एडवांस किडनी की बीमारी होना या लंबे समय तक डायलिसिस पर रहना। पुरुषों में किडनी के कैंसर होने की संभावना महिलाओं की तुलना में दोगुनी होती है।












