भिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर के कैरियर एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा ‘इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी राइट : पटेंटिंग इन इंडिया’ विषय पर वर्चुअल व्याख्यान का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता अनामिका दलुई आइ पी ऑफिसर, ICRISAT (इक्रीसेट), हैदराबाद द्वारा सरल भाषा में पेटेन्ट के तकनीकी एवं अन्य पहलुओं को समझाया। प्रश्नकाल में उन्होंने छात्रों की शंकाओं का भी समाधान किया।












