भिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशालीनगर के आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ तथा महिला इकाई द्वारा ‘वूमैन स्ट्रैंग्थ चूज़ टू चैलेंज’ विषय पर 3 दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। अधिवक्ता गौरी गुहा चक्रवर्ती द्वारा ‘महिलाओं के कानूनी अधिकार’, डॉ. रुपाली सरोदे द्वारा ‘तनाव प्रबंधन’ तथा सोनिया राजेश द्वारा ‘स्वावलंबन के क्षेत्र में चुनौतियां’ विषयों पर व्याख्यान दिये गए।












