भिलाई। श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग हुडको में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। संस्था की एग्जीक्यूटिव मेंबर सविता मिश्रा के सहयोग से महाविद्यालय की प्राचार्य सिंधु अनिल मेनन, उप प्राचार्य वीणा राजपूत, और कालेज के सभी स्टाफ द्वारा उपयोगी पौधे लगाए गए। इनमें आम, आंवला, नीम, बादाम, तुलसी, एलोवीरा, केला, नींबू, शहतूत, सेब, गंधराज, बेर, अमरूद, पीपल, बरगद आदि के पौधे शामिल थे।












