भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा साइकोलॉजिक सपोर्ट फॉर कोविड पेन्डमिक कंडिशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के सौजन्य से आयोजित यह कार्यशाला वर्चुअल मोड पर हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में कोविड-19 के कारण उत्पन्न होने वाली परेशानियों एवं उसमें अपनी सहभागिता पर प्रकाश डाला गया।












