भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग द्वारा 19 जून को करेंट “आईटी सेक्टर रिक्वायरमेंट्स” विषय पर नेशनल वेबीनार का आयोजन किया गया। एनिओन सॉफ्टटेक रायपुर के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर अंकित मिश्रा वेबीनार के मुख्य वक्ता थे। अंकित ने विद्यार्थियों को कैरियर की शुरुआत करने से पहले स्व-मूल्यांकन करने के टिप्स दिए। उन्होंने तकनीकी आधार के साथ साथ कम्युनिकेशन स्किल को जरूरी बताया।












