दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा 26 मई से 28 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। पहले दिन अतिथि व्याख्याता डॉ मितुल कुमार अहीरवाल, सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, एमएएनआईटी, भोपाल द्वारा रिग्रेशन एंड आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क विषय पर दिया गया।












