दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग एवं सीएचएम महाविद्यालय उल्लास नगर मुंबई, के अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वधान में इंगलिश एण्ड इंटरडिसीपलीनरी पैराडाईम इन रीसर्च पर 25 सले 321 मई तक सात दिवसीय ऑनलाईन फैकल्टी डेविलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंग्रेजी विषय में अंतर्रविषयक शोध मापदण्ड पर चर्चा तथा शोधार्थियों एवं शोध विशेषज्ञों को शोध संबंधी विषयों पर विशेष जानकारी उपलब्ध कराना था।












