दुर्ग। शोध प्राविधि का ज्ञान प्रत्येक शोधार्थी को होना चाहिये। यह शोध कार्य का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है। ये उद्गार बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस. के. सिंह ने व्यक्त किये। डॉ सिंह ने शोधार्थियों से कहा कि शोध कार्य के दौरान धैर्य, ईमानदारी, समर्पण, निष्ठा तथा ईमानदारी ही सफलता के मूल मंत्र हैं।












