भिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 7 दिवसीय ‘फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के अन्तर्गत ‘मॉडल्स ऑफ सेल्फ डेवलपमेंट’ पर ‘मन्त्राणाम रोगेषु प्रभाव:’ एवं ‘हिन्दी पत्रकारिता और साहित्य का समाज के विकास में योगदान’ विषय पर वर्चुअल वेबीनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों के द्वारा सिद्ध मंत्रों ने भारतीय समाज को सभ्यता की ओर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है।












