भिलाई। सेंट थॉमस महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के पीजी विभाग द्वारा कोविड उपरांत स्वास्थ्य की बहाली पर 3 दिवसीय वेबिनार श्रृंखला का आयोजन किया गया। जीई फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित वेबीनार में कोविड-19 मुक्त लोगों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य की बहाली पर विस्तार से चर्चा की गई। पोषण विशेषज्ञ धर्मज्ञ चौहान ने लोगों को जल्द स्वास्थ्य लाभ के टिप्स दिए।












