भिलाई। स्वरूपानंद महाविद्यालय में गणित विभाग एवं आइक्यूएसी सेल के संयुक्त तत्वाधान में एलुमनी द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला “अपने भविष्य को बेहतर बनाएं का “आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष गणित मीना मिश्रा एवं विभागाध्यक्ष रसायन डॉ रजनी मुदलियार ने किया। संयोजक मीना मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन बीएससी एवं एमएससी के विद्यार्थियों के लिए किया गया है। अतिथि व्याख्याता के रूप में एलुमनी विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है ताकि विद्यार्थी उनके अनुभव का लाभ उठा सकें।












