भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। हेपेटाइटिस वायरस जनित रोग है जिसके खतरनाक होने पर व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। दुनिया भर में इस वायरस के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए अनेक प्रयास किये जाते हैं। उक्त जानकारी आज सहायक प्राध्यापक ममता सिन्हा ने महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दी।












