भिलाई। एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने आज बताया कि महाविद्यालय ने ऑनलाइन लाइब्रेरी की सुविधा विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए उपलब्ध करा दी है। इस लाइब्रेरी में 40 हजार से अधिक पुस्तकें एक्सेस की जा सकती हैं। डॉ चौबे पालक शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस बैठक का आयोजन ऑनलाइन किया गया था।












