भिलाई। एमजे कालेज की आईक्यूएसी के तत्वावधान में आज उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में लोगों को सफाई से जुड़े विभिन्न उत्पादों के निर्माण एवं विपणन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला के प्रथम दिवस उद्यमिता के विभिन्न चरणों की जानकारी प्रदान की गई। तीन दिवसीय इस कार्यशाला में 10-10 के बैच में लोगों को हैण्ड्स ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी।












