भिलाई। न्यू आर्य नगर, कोहका स्थित एमजे स्कूल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने सोनपत्ती का पौधा रोपा। उन्होंने शाला को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी उपस्थितजनों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का अनुरोध किया। श्री बघेल ने कहा कि यह एक हाई-टेक स्कूल है। उनके समय में ऐसा स्कूल नहीं था अन्यथा वे भी इस स्कूल के विद्यार्थी होते।












