भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको भिलाई के शिक्षकों के आर्थिक सहयोग से चलाये जाने वाली ‘कल्पतरु सेवा समिति’ द्वारा अशर्फिया मदरसा यतीम खाना, कसारीडीह दुर्ग में शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। समिति की सचिव डॉ. अजीता सजीत ने बताया कि जरुरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी ज्यामिंती बॉक्स, पेंसिल, बॉक्स, रबड़, पेन आदि वितरित किया गया। जिससे विद्यार्थियों को आगे शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।












