भिलाई। पंजाब के खालसा एड फांउडेशन ने आज जिला प्रशासन को 15 नग ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई है। फाउंडेशन के एशिया डायरेक्टर अमरप्रीत सिंह एवं एडवोकेट भूपिंदर सिंह भट ने ये मशीनें भिलाई निगम कार्यालय में विधायक देवेन्द्र यादव, कलेक्टर एवं निगम प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को सौंपा। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी भी उपस्थित थे।












