भिलाई। पल्स हॉस्पिटल ने बीते दिनों एक गंभीर मरीज की जान बचाई। 22 वर्षीय सांई के पेट, नितम्ब तथा पीठ में चाकू से जानलेवा वार किये गये थे। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत अत्यंत गंभीर थी। रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक आपरेशन थिएटर में डाक्टर जूझते रहे। अंततः वे उसका जीवन बचाने में सफल रहे।












