भिलाई। साईं महाविद्यालय भिलाई द्वारा आयोजित गायन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्राध्यापकों ने धूम मचा दी। महाविद्यालय की सहा. प्राध्यापक डॉ श्रद्धा मिश्रा ने इस प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार जीता। वहीं वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ अनिता पाण्डेय ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।












