भिलाई। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में बीएम शाह हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में बुधवार को कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया। जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। विशेष अतिथि के रूप में ट्रस्टी रवि शाह उपस्थित रहे। इस मौके पर कोरोना काल में बेहतर सेवाओं के लिए डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, फॉर्मेसी व सिक्योरिटी से जुड़े कर्मियों का सम्मान किया गया।












