दुर्ग। फंगस भी आज महामारी की तरह फैल रहा है। 70 फीसद आबादी इसकी चपेट में है। मानसून में इसका खतरा और बढ़ जाता है। इसका इलाज आसान नहीं है। ठीक होने के बाद भी एक माह तक दवा का सेवन जारी रखना चाहिए। उक्त जानकारी प्रसिद्ध चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ राजेन्द्र एम टुटेजा ने बुधवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित “मीट द डॉक्टर” वेबिनार में दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेटनासोल टैबलेट का उपयोग बिना डाक्टरी सलाह के न करें। इसके बाहद खतरनाक साइड इफेक्ट्स हैं।












