भिलाई। रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट 3261 के गवर्नर सुनील फाटक ने अध्यक्ष राजेश जैन एवं कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर 11 नये आमंत्रित सदस्यों ने भी रोटेरियन बनने की शपथ ली। रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर के 23 वें स्थापना समारोह में निवृत्तिमान अध्यक्ष दीप गोयल ने नव पदस्थ अध्यक्ष राजेश जैन को रोटरी चार्टर, टोंग व पिन प्रदान कर पदभार सौंपा।












