भिलाई। एक संयुक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में आज एमजे कालेज एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय ने सुर सम्राट मो. रफी का पुण्यस्मरण किया। कोविड लॉकडाउन के दौरान लोगों मानसिक अवसाद से बचाने सुगम संगीत की भूमिका को रेखांकित करने के लिए आयोजित श्रृंखला की यह दूसरी कड़ी थी। इसका आयोजन एमजे कालेज में किया गया। पहला कार्यक्रम पार्श्व गायक मुकेश की स्मृति में श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में आयोजित किया गया था।












