भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई के एनसीसी के कैडेट्स एस.डी. और एस.डब्यू इकाई के द्वारा प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला में स्थापित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल की साफ सफाई की गई। इसके साथ ही साथ कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने के लिए गोद ग्राम खपरी तक साइकिल रैली निकाली गई।












