भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी द्वारा “हरीतिमा” कार्यक्रम के तहत आयोजित बागवानी विडियोग्राफी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार चौहान टाउन निवासी नंदिता चौहान ने जीत लिया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।












