दुर्ग। महाविद्यालय के गणित विभाग में विज्ञान विषयों में शोधपत्र लेखन की नई तकनीक लेटेस्स विषय पर 15 दिवसीय राष्ट्रीय ई-सर्टिफिकेट कोर्स का आनलाईन समापन दिनांक 24 जुलाई को किया गया। समापन अवसर पर 50 रजिस्टर्ड प्रतिभागियों का एक परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को फीड बैक फार्म भरने पर ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने भी बढ़चढ़ कर अपनी समस्याएं रखीं और उनका समाधान पाया।












