दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में योग एवं दर्शन विभाग तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे “योगा विथ फैमिली” कार्यशाला का समापन हो गया। इस 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं कोविड-19 महामारी की जटिलता को ध्यान में रखकर किया गया था। योग प्रशिक्षक के रूप में भूगर्भशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ एस.डी. देशमुख एवं योग एवं दर्शन विभाग की सहायक प्राध्यापक नीरा सिंह ने प्रशिक्षण दिया।












