तिरुवनंतपुरम। धार्मिक इमारतों की मरम्मत में लगे गोपालकृष्णन ने अब तक 111 मस्जिदों का निर्माण या पुनर्निर्माण किया है। मस्जिद ही क्यों? इसके जवाब में वे कहते हैं कि जहां का काम मिलता है, वहीं करते हैं। उन्होंने चार चर्चों का भी निर्माण किया है और एक मंदिर का भी निर्माण किया है। उल्लेखनीय यह है कि मस्जिद के निर्माण के लिए ईसाई ने भी पैसे दिये हैं। पर ये बातें बहुत पुरानी हैं।












