भिलाई। बीएम शाह हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में शुक्रवार को नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 120 लोगों ने अपनी जांच कराई। शिविर में पहुंचे लोगों का बीपी-शुगर की जांच के साथ ही इसीजी व 2डी ईको भी नि:शुल्क किया गया। आवश्यकता पड़ने पर टीएमटी भी नि:शुल्क किया गया। कार्डियक डायरेक्टर डॉ. सतीश सूर्यवंशी व मेडिकल डायरेक्टर रूपेश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












