भिलाई। “आजादी का अमृत महोत्सव” पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान् एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशन में राष्ट्रीय “वर्चुअल साईक्लिंग” का आयोजन 9 अगस्त को प्रातः 6.00 बजे से 10.00 बजे के बीच किया गया। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, टेक्सास एवं छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आसाम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर एवं झारखण्ड सहित देश से लगभग 167 प्रतिभागियों ने भाग लिया।












